UP Scholarship 2025-26, Pre & Post Matric स्कॉलरशिप स्टेटस, आवेदन

यूपी स्कॉलरशिप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करना है यानी जो छात्र पैसो की कमी के कारण अपनी आगे तक की पढ़ाई जारी नहीं रख पाते है तो इस स्कॉलरशिप के द्वारा सरकार बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है साथ में अच्छी शिक्षा प्राप्त करने और भविष्य को Bright बनाने के लिए भी प्रेरित करती है। 

इस स्कॉलरशिप का लाभ 9वीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक के छात्रों को मिलता है। जिसमे सभी श्रेणी के छात्र जैसे सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और अल्पसंख्यक वर्ग शामिल है। इस योजना में आवेदन करने के लिए सभी प्रक्रियाएँ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराई हैं, जहाँ से आप आवेदन, रजिस्ट्रेशन, लॉगिन, स्टेटस चेक करना और छात्रवृत्ति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चलिए विस्तार से जानते है, “UP Scholarship” के बारे में पूरी जानकारी। 

UP Scholarship के मुख्य बिंदु 

FieldDetails
NameUttar Pradesh Scholarship 
EligibilityClass 9, 10, 11, 12, Graduate, Postgraduate, MPhil, or Postdoctoral students
Academic Year2024-25
Website LinkScholarship.up.gov.in
StateUttar Pradesh

UP Scholarship के लिए जरूरी पात्रता 

  1. स्कॉलरशिप के लिए आपका उत्तर प्रदेश के स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में एडमिशन होना चाहिए। 
  2. वार्षिक परिवार आयसामान्य/अल्पसंख्यक/अल्पसंख्यक श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परिवार आय 2,00,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और एससी/एसटी वाले छात्रों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय 2,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए सामान्य, अल्पसंख्यक और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को पिछली क्लास में 50 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होनी चाहिए। 
  4. प्री मैट्रिस 9:- इसमें छात्र 8वीं क्लास में पास होना चाहिए और उसका नाम 9वीं क्लास में दर्ज होना चाहिए। 
  5. प्री मैट्रिस 10:- छात्र 9वीं क्लास में पास होना चाहिए और उसका नाम 10वीं क्लास में होना चाहिए। 
  6. प्री मैट्रिस 11:– इसमें छात्र 10वीं क्लास में पास होना चाहिए और उसका नाम 11वीं क्लास में दर्ज होना चाहिए। 
  7. प्री मैट्रिस 12:- छात्र 11वीं क्लास में पास होना चाहिए और उसका नाम 12वीं क्लास में होना चाहिए।
  8. दशमोत्तर :- 10वीं कक्षा के बाद की पढ़ाई है जैसे –स्नातक (यूजी) बीए, बीएससी, बीकॉम (बैचलर डिग्री) यूनिवर्सिटी (पीजी) जैसे कि एमएस, एमएससी, एमकॉम (मास्टर डिग्री) होनी चाहिए। 

UP Scholarship के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज 

यूपी स्कॉलरशिप के लिए जिन भी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है उनकी पूरी डिटेल नीचे दी गई है- 

  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड
  • बैंक की पास बुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • पास पोर्ट साइज फोटो
  • अधिवास प्रमाण पत्र
  • वर्तमान रजिस्ट्रेशन संख्या और पिछली कक्षा की मार्क शीट। 

Complete Process Of Registration For UP Scholarship- यूपी स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया 

यदि आप उतर प्रदेश राज्य में पढ़ाई कर रहे है और स्कॉलशिप के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है। जिसकी पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है- 

  • स्कॉलरशिप में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाना है।
  • जहाँ आपको होम पेज पर मैन्यू वार में “Student” का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे आपको सेलेक्ट करना है। सेलेक्ट करते ही वहां कई विकल्प खुल जाएंगे जिसमे से आपको Registration के ऊपर क्लिक करना है।   

  • क्लिक करते ही वहां छात्र पंजीकरण का एक नया पेज खुल जाएगा। 

  • इस पेज पर आपको सभी वर्ग के छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑप्शन दिए गए है। 
  • इसके बाद आप अपनी जाति के अनुसार अपनी क्लास के लिए स्कॉलशिप रजिस्ट्रेशन कर सकते है। 
  • अब आपको जिस भी वर्ग के लिए रजिस्ट्रेशन करना उसे सेलेक्ट करना है। 
  • सेलेक्ट करते ही आपकी स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन फार्म खुल जाएगा। 

  • इस फार्म में आपको मांगी गई पूरी जानकारी भरनी है, जैसे जिला सेलेक्ट करना है, वर्ग/जाति समूह, छात्र का नाम, हाई-स्कूल उत्तीर्ण करने का वर्ष, हाई-स्कूल बोर्ड का अनुक्रमांक, स्वनिर्मित पासवर्ड डाले, शिक्षण संस्थान, धर्म, मोबाइल नंबर, हाई-स्कूल बोर्ड, स्वनिर्मित पासवर्ड कन्फर्म आदि। 
  • सारी जानकारी भरने के बाद आपको कैप्चा कोड पूरा करना है और Generate OTP पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और आपके सामने रजिस्ट्रेशन की एक स्लिप खुल जाएगी। 

  • इस स्लिप में आपको अपनी रजिस्ट्रेशन संख्या जिला, शिक्षण संस्थान, वर्ग/जाति समूह, धर्म, छात्र या छात्रा का नाम, पिता या पति का नाम, माता का नाम और लिंग आदि की जानकारी दिखेगी। 
  • इसके बाद आप इसका प्रिंट निकल सकते है। जब आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाए तो आपको लॉगिन करना है। 

How to login for UP Scholarship- यूपी स्कॉलरशिप के लिए लॉगिन कैसे करें?

जब आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाए तो आपको यूपी स्कॉलशिप के लिए लॉगिन करना है। स्कालरशिप के लिए दो तरीको से लॉगिन कर सकते है, “Fresh Login और Renewal Login” जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है-

Fresh Login और Renewal Login की पूरी जानकारी 

Fresh Login :- “फ्रेश लॉग इन” का मतलब जब आप पहली बार स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो फ्रेश लॉगिन को चुनना है। आपके क्लिक करने के बाद आपके सामने चार विकल्प आएंगे जिनकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है- 

  1. प्रीमैट्रिक छात्र लॉगिन (Prematric Student Login) – ये ऑप्शन उन बच्चों के लिए है, जो 9वीं या 10वीं क्लास से नीचे की कक्षा में पढ़ाई कर रहे है। 
  2. इंटरमीडिएट छात्र लॉगिन (Intermediate Student Login) – ये लॉगिन उन बच्चो के लिए है जो 11वीं और 12वीं कक्षा में पढाई कर रहे है। 
  3. पोस्टमैट्रिक इंटर के अलावा अन्य छात्र लॉगिन (Postmatric Other Than Inter Student Login) – ये ऑप्शन उनके लिए है जो डिप्लोमा या किसी अन्य क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे है। 
  4. पोस्टमैट्रिक अन्य राज्य छात्र लॉगिन (Postmatric Other State Student Login) – ये विकल्प उन छात्रों के लिए है, जो है तो दूसरे राज्य लेकिन पढ़ाई उत्तर प्रदेश में कर रहे है। 

इन सारे विकल्प में से आपको जिसे भी चुनना है उस पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका लॉगिन पूरा हो जाएगा। 

 Renewal Login :- रिन्यूअल का मतलब वे छात्र जिन्होंने पिछले साल स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया था और इस साल भी आवेदन करना चाहते है। यानी वे छात्र जो अपनी फीस को रिन्यू करना चाहते हैं। यदि आपने Renewal Login का ऑप्शन चुना है तो उस पर क्लिक करते ही वहां चार ऑप्शन खुल जाएंगे। जिसकी पूरी डिटेल नीचे दी है- 

  1. प्रीमैट्रिक छात्र लॉगिन (Prematric Student Login) – ये ऑप्शन उन बच्चों के लिए है, जो 9वीं या 10वीं क्लास से नीचे की कक्षा में पढ़ाई कर रहे है। 
  2. इंटरमीडिएट छात्र लॉगिन (Intermediate Student Login) – ये लॉगिन उन बच्चो के लिए है जो 11वीं और 12वीं कक्षा में पढाई कर रहे है। 
  3. पोस्टमैट्रिक इंटर के अलावा अन्य छात्र लॉगिन (Postmatric Other Than Inter Student Login) – ये ऑप्शन उनके लिए है जो डिप्लोमा या किसी अन्य क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे है। 
  4. पोस्टमैट्रिक अन्य राज्य छात्र लॉगिन (Postmatric Other State Student Login) – ये विकल्प उन छात्रों के लिए है, जो है तो दूसरे राज्य लेकिन पढ़ाई उत्तर प्रदेश में कर रहे है।  

Fresh Login कैसे करें?

  • स्कॉलशिप में लॉगिन के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाना है।  
  • होम पेज पर मैन्यू वार में आपको Student का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे आपको सेलेक्ट करना है। सेलेक्ट करते ही वहां कई विकल्प खुल जाएंगे। जिसमे से आपको Fresh Login और Renewal Login का ऑप्शन दिखाई देगा, 
  • अगर आपने नया रजिस्ट्रेशन किया है, तो आपको Fresh Login वाले ऑप्शन को चुनना है  

  • इसके बाद उसके ऊपर क्लिक करे। 
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आवेदन का फार्म ओपन हो जाएगा। 

  • इस पेज पर आपको पूरी जानकारी देनी है, जैसे आवेदन का प्रकार, पाठ्यकर्म का प्रकार, रजिस्ट्रेशन संख्या भरे सत्र 2024 से 2025, मोबाइल नंबर, अपना पासवर्ड आदि। 
  • अब कैप्चा कोड को पूरा करके Submit वाले विकल्प पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 

  • इस पेज पर आपको पूरी इनफार्मेशन की जाँच करनी है और सारी जानकारी को पूरा करना है। 
  • अब इसका प्रिंट आउट निकालकर अपनी संस्था में जमा करवा दें।

Renewal Login कैसे करें?

  • अगर आपने पिछले साल रजिस्ट्रेशन किया था और अब आप दूसरे साल की स्कालरशिप के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको Renewal Login वाले ऑप्शन को चुनना है। 
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन का फार्म ओपन हो जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको पूरी जानकारी देनी है, जैसे आवेदन का प्रकार, पाठ्यकर्म का प्रकार, रजिस्ट्रेशन संख्या भरे सत्र 2024 से 2025, मोबाइल नंबर, अपना पासवर्ड आदि। 
  • अब कैप्चा कोड को पूरा करके Submit पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। जिसमे आपको पूरी जानकारी की जाँच करके प्रिंट को संस्था में जमा करना है। 

How To Check UP Scholarship Status- यूपी स्कॉलरशिप स्टेट्स देखने का तरीका 

यदि यूपी स्कॉलरशिप के लिए आपका आवेदन पूरा हो गया है और अब आप यूपी स्कॉलरशिप स्टेट्स देखना चाहते है, तो नीचे दिए गए टिप्स को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें- 

  • यूपी स्कॉलरशिप स्टेट्स देखने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाना है। 
  • जहाँ आपको होम पेज पर मैन्यू वार में Status का विकल्प दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करें। 

  • क्लिक करने के तुरंत बाद वहां कई सारे ऑप्शन खुल जाएंगे। अब आपको जिस भी वर्ष का स्टेटस चैक करना उसके ऊपर क्लिक करे। 
  • इसके बाद वहां छात्रा के ऑनलाइन आवेदन पत्र की स्थिति वाला एक पेज ओपन हो जाएगा। 

  •  इस पेज पर आपको अपनी डिटेल्स भरनी है, जैसे रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि। 
  • अब आपको कैप्चा कोड को पूरा करके नीचे दिए गए सर्च के बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपके सामने आपकी स्कॉलरशिप की स्थिति ओपन हो जाएगी। 
  • आप दूसरे तरीके से भी UP Scholarship Status चेक कर सकते है उसके लिए आपको गूगल पर PFMS सर्च करना है और अपना भुगतान जानें नया पर क्लिक करना है। वहां एक फार्म ओपन हो जाएगा। 

  • जिसमे आपको अपने बैंक का नाम और अकाउंट नंबर डालना है। उसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है, ऐसा करते ही आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी कोड आ जाएगा। 
  • उसको वेरिफाई करके आप अपना स्टेटस चेक कर सकते है। 

How to do correction in UP Scholarship- यूपी स्कॉलरशिप सुधार कैसे करें? 

यूपी स्कॉलरशिप आवेदन में यदि कोई गलती है, तो आपको स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको स्कॉलरशिप में सुधार का ऑप्शन भी मिलता जिसे आप आराम से ऑनलाइन प्रक्रिया के द्वारा पूरा कर सकते है। UP Scholarship correction के लिए पूरी जानकारी नीचे दी है- 

  • स्कॉलरशिप में सुधार के लिए आपको सबसे पहले उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://scholarship.up.gov.in/ पर जाना है। 
  • जहाँ आपको होम पेज पर मैन्यू वार में “Student” का ऑप्शन दिखाई देगा, जिसे आपको सेलेक्ट करना है। सेलेक्ट करते ही वहां कई विकल्प खुल जाएंगे जिसमे से आपको लास्ट वाले ऑप्शन सामान्य/ओबीसी/अल्पसंख्यक श्रेणी के लिए सुधार पर क्लिक करना है।

  • क्लिक करते ही वहां दो ऑप्शन खुलेंगे फ्रेश लॉगिन और रिन्यूअल लॉगिन आपको जिस भी ऑप्शन को सेलेक्ट करना है उस पर क्लिक करे। 
  • क्लिक करने के तुरंत बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। 

  • इस पेज पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरनी है। उसके बाद पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर सबमिट के बटन पर कलसिक करना है। 
  • उसके बाद वहां एक और पेज खुल जाएगा। 

  • उसमे आपको स्टेटस बार में सबसे नीचे वाले ऑप्शन “आवेदन पत्र को संशोधित करे” पर क्लिक करना है। 
  • अब आपके सामने एक फार्म ओपन हो जाएगा जिसमे आपको पूरी जानकारी दिखाई देगी। आपको पूरी जानकारी चेक करनी है और अपना फार्म संशोधित करना है, साथ ही सबमिट पर क्लिक करना है। 

  • सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पर आपको होम वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आप पहले पेज पर आ जाएंगे और वहां आपको संस्था में जमा करने हेतु प्रिंट करें वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। अब आपके सामने आपका फार्म खुल जाएगा आपको उसे प्रिंट करना है और अपनी संस्था या स्कूल में जमा करा सकते है।

हेल्प लाइन नंबर 

यदि आपको स्कॉलरशिप को लेकर कोई भी समस्या है तो आप नीचे दिए हेल्प लाइन नंबरों पर कॉल करके पूछताछ कर सकते हैं, और किसी भी समस्या की शिकायत कर सकते हैं।

विभाग का नामहेल्प लाइन नंबर उपलब्धता अतिरिक्त जानकारी
समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश0522-3538700सामान्य पूछताछछात्रवृत्ति याचिका: https://jansunwai.up.nic.in/onlineComplaint
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (एकमात्र एकल विद्यार्थियों के लिए)18001805131 (टोल-फ़्री)सामान्य पूछताछशिकायत की स्थिति की जाँच करें: https://jansunwai.up.nic.in/ComplaintTracker
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश0522-2286150सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

निष्कर्ष 

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “UP Scholarship” के बारे में पूरी जानकारी दी है। आशा करते है, कि आपको दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको इस योजना के बारे में कुछ भी जानना है तो हेल्प लाइन नंबर से संपर्क कर सकते है। दोस्तों अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।